चौपारण में वन विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में केंदू पत्ता जब्त

Hazaribagh: जिले के चौपारण वन क्षेत्र में केंदू पत्ता के अवैध कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग...

Hazaribagh: जिले के चौपारण वन क्षेत्र में केंदू पत्ता के अवैध कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने भगहर, भंडार और कठम्बा के जंगलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा केंदू पत्ता बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक चोरदाहा और भगहर क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर केंदू पत्ता की अवैध तुड़ाई की जा रही थी. सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई. टीम ने कई चिन्हित जगहों पर छापेमारी कर अवैध भंडारण का खुलासा किया.

प्रभारी वनपाल संतु सिंह ने कहा…

वन विभाग ने मामले में शामिल तस्करों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ वन वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रभारी वनपाल संतु सिंह ने कहा कि जंगलों की वन संपदा का अवैध दोहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी के मौसम में केंदू पत्ता तुड़ाई का काम तेज हो जाता है. इसका फायदा उठाकर तस्कर ग्रामीणों को लालच देकर जंगलों से अवैध रूप से पत्ता तुड़वाते हैं और ऊंचे दामों पर बेचते हैं. वन विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

ALSO READ: JTET में भाषाओं की अनदेखी पर दीपिका पांडेय सिंह ने के. राजू को सौंपा प्रस्ताव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *