25 वर्षों से फरार दुर्दांत अपराधी रामदेव उरांव ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Ranchi : 25 पर वर्षों से फरार चल रहा दुर्दांत अपराधी रामदेव उरांव ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है....

Ranchi : 25 पर वर्षों से फरार चल रहा दुर्दांत अपराधी रामदेव उरांव ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. रामदेव के ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि रामदेव ने गुमला के जंगल में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. यह जंगल बेड़ों और गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार रामदेव उरांव पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था. जिसके बाद रांची पुलिस और गुमला पुलिस ने मिलकर जाल बिछाया. यह आत्मसमर्पण गुमला और रांची जिले की पुलिस की मौजूदगी में हुई है. सरेंडर की चर्चा पिछले चार महीने से थी. अब आधिकारिक तौर पर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन कर रामदेव उरांव समेत अन्य साथियों को विधिवत रूप से सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

झांगुर गुट का सुप्रीमो था रामदेव उरांव

रामदेव उरांव झांगुर गुट का सुप्रीमो था. इसके अलावे इसका संबंध कई उग्रवादी संगठन से रहा है. इसके ऊपर हत्या, रंगदारी, अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं. पिछले साल गुमला के घाघरा इलाके में पुलिस के साथ इसकी मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में रामदेव उरांव भागने में सफल रहा. हालांकि इसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम में पिछले कुछ सालों से लगातार काम कर रही थी.

 

ALSO READ : खूंटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जमशेदपुर में नदी डूबे किशोर की हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *