सिमडेगा में जहरीले सांप के काटने से युवती की मौत, गांव में पसरा मातम

Simdega: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत कुंदुरमुंडा गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 23 वर्षीय युवती की मौत हो...

Simdega: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत कुंदुरमुंडा गांव में जहरीले सांप के काटने से एक 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान असीमा डुंगडुंग के रूप में हुई है.

घर में सोने के दौरान सांप ने काटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार असीमा रात में अपने घर में जमीन पर सोई हुई थी. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया. शुरुआत में परिजनों को घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो पाया, लेकिन युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर निकले.

बताया गया कि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही असीमा ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ALSO READ: BREAKING : गृह विभाग की समीक्षा बैठक 3 जून को, सरेंडर पॉलिसी, एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन समेत सात मुद्दे पर होगी चर्चा

बरसात में बढ़ रही हैं सर्पदंश की घटनाएं

गौरतलब है कि बरसात के मौसम में सिमडेगा जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक करते हैं कि जमीन पर सोने से बचें और सावधानी बरतें, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *