Koderma: समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी (NCORD) समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने औषधि निरीक्षक, कोडरमा को एबीडीएम (ABDM) योजना के तहत सभी औषधि विक्रय संस्थानों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग के 250 एवं 500 मीटर की परिधि में स्थित होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक को नियमित छापेमारी अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विद्यालयों के आसपास तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों एवं विक्रेताओं का औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा.
यह भी पढ़ें: झारखंड प्रीमियर लीग के सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख में खरीदा
स्कूलों के आसपास नहीं बिके तंबाकू और मादक पदार्थ
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के आसपास तंबाकू एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा विजय कुमार सोनी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: नीमडीह में देशी महुआ शराब माफियाओं का आतंक, जंगल हो रहे उजाड़


