चतरा के इटखोरी में प्रतिबंधित पशु के तीन कटे हुए सिर बरामद, लोगों में आक्रोश, सड़क जाम

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के कटे हुए तीन सर मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं....

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के कटे हुए तीन सर मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं. यह मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के बक्शा डैम का है. जहां रविवार को प्रतिबंधित पशु के तीन कटे हुए सिर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों सिरों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने नगवां चौक के पास इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है. ग्रामीण मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है. इससे पहले, बक्शा डैम में पशु सिर दिखने की खबर मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई. इस तरह की घटना इलाके में पहली बार होने के कारण लोगों में भारी गुस्सा है.स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Read Also: पलामू : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *