Palamu : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. जहां परिजनों को स्टेशन छोड़कर लौटने के दौरान युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था. जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 35 वर्षीय अमरनाथ महतो के रूप में हुई है.

स्टेशन के लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बैठा कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पांकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन रविवार अहले सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ALSO READ : एनटीपीसी के मजदूरों से भरी बस में घुसा लोहे का रॉड, कोई हताहत नहीं
