रविवार को रांची में 3 घंटे बिजली संकट, नामकुम ग्रिड में मरम्मत कार्य से कई इलाके प्रभावित

Ranchi: रांची के लोगों को रविवार को बिजली कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नामकुम पावर ग्रिड में निर्धारित...

Ranchi: रांची के लोगों को रविवार को बिजली कटौती की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नामकुम पावर ग्रिड में निर्धारित मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के कारण राजधानी के कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई क्षेत्रों में सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर सीमित रूप से बिजली दी जाएगी. बताया गया है कि ग्रिड के मेन बस एरिया में लगे 33 केवी के 50 एमवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपकरणों की मरम्मत की जाएगी. इसी वजह से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने शटडाउन लेने का निर्णय किया है.

इन सब-स्टेशनों से बाधित रहेगी आपूर्ति

मरम्मत कार्य के दौरान नामकुम ग्रिड से जुड़े कई प्रमुख सब-स्टेशन बंद रहेंगे. इनमें खेलगांव, आरएमसीएच, मेन रोड, नामकुम और पानी टंकी सब-स्टेशन शामिल हैं.

इन इलाकों में दिखेगा असर

बिजली बाधित रहने से बरियातू, नामकुम, मेन रोड, चर्च रोड, पीपी कंपाउंड, रामपुर, रिंग रोड, लोअर चुटिया, सिदरोल और सदाबहार चौक समेत कई वीआईपी और रिहायशी इलाकों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Also Read: पलामू : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

वैकल्पिक व्यवस्था भी पूरी राहत नहीं

JBVNL की ओर से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए इंटरकनेक्टिविटी के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. कांके और हटिया ग्रिड से बिजली लेकर प्रभावित क्षेत्रों में रोटेशन के आधार पर आंशिक सप्लाई दी जाएगी. हालांकि भीषण गर्मी और उमस के बीच यह व्यवस्था लोगों की जरूरतों के मुकाबले काफी कम साबित हो सकती है. विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 9 बजे से पहले पानी संग्रह सहित अन्य जरूरी कार्य पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान दिक्कत कम हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *