Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के घायल होने की खबर पर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश अभिषेक बनर्जी को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है, तो झारखंड सरकार उनके इलाज, सुरक्षा और सम्मानजनक देखभाल की पूरी व्यवस्था करने के लिए तैयार है.
“इलाज, सुरक्षा और सम्मान की पूरी व्यवस्था करेंगे”
डॉ.अंसारी ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा और स्वास्थ्य के साथ समझौता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मानवता और स्वास्थ्य राजनीति से कहीं ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान जरूरी है और किसी भी नेता के साथ हुई ऐसी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
Read Also: झारखंड पुलिस: एक ही ट्रेनिंग, दो नियम; दारोगा बने योग्य तो एएसआई की प्रोन्नति पर क्यों लगी रोक?

