Ranchi : जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान युवकों के पास से 0.90 ग्राम ब्राउन शुगर व चोरी की बाइक बरामद हुई. जगन्नाथपुर मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. मामले में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग हटिया मस्जिद बस्ती निवासी शमशाद अंसारी, इम्तियाज अंसारी और मो. माजिद को गिरफ्तार किया गया है. जबकि मामले में मुख्य आरोपियों के अलावा खाजा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. पुलिस ने खाजा की तलाश के लिए पुंदाग इलाके में छापेमारी की, लेकिन खाजा फरार हो गया.

मुख्य आरोपी फरार
बताया जाता है कि बीते शाम जगन्नाथपुर पुलिस के गश्ती दल में शामिल जमादार बसंत कुमार रजक अपने टीम के साथ जगन्नाथपुर मंदिर इलाके में चेकिंग कर रहे थे. उसी समय मंदिर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक सेक्टर दो की ओर जाने के लिए तेजी से बाइक मोड़ दिया. गश्ती दल में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ करने पर तीनों युवक घबराने लगे. जिससे पुलिस को शक हो गया. जांच के दौरान दो युवकों के पास से ब्राउन शुगर निकला. कड़ाई से पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग पांच सौ रुपये में खाजा से ब्राउन शुगर खरीदते हैं. खाजा ब्राउन शुगर का तस्कर है. युवकों ने तस्कर खाजा का पता भी बताया. जिसके आधार पर पुलिस ने खाजा के ठीकाने पर छापेमारी भी की. लेकिन वह फरार हो गया.
