तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली, लोगों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

Simdega: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर से तम्बाकू निषेध जागरूकता...

Simdega: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर से तम्बाकू निषेध जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.

सदर अस्पताल से निकली रैली

कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद खाखा ने हरी झंडी दिखाकर की. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

शहरवासियों को किया जागरूक

रैली सदर अस्पताल परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. रैली में “तंबाकू छोड़ो, जीवन बचाओ” और “स्वस्थ जीवन अपनाओ” जैसे संदेश दिए गए.

ALSO READ : झारखंड राज्यसभा महासंग्राम: चुनावी प्रक्रिया शुरू, दिल्ली दरबार में दौड़ और रांची में घेराबंदी, संख्या बल का सिकंदर कौन

तंबाकू से बढ़ रही गंभीर बीमारियां

 

मौके पर डॉ. आनंद खाखा ने कहा कि तंबाकू सेवन आज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है. इसके कारण कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी सहित कई जानलेवा बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि तंबाकू के कारण कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ना चिंता का विषय है.

तंबाकू मुक्त समाज बनाने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से धूम्रपान, गुटखा, खैनी और अन्य तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने की अपील की. विभाग ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही तंबाकू मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है. साथ ही लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया.

ALSO READ : TV डिबेट के चक्रव्यूह को भेदेंगे कांग्रेसी प्रवक्ता, रांची में जुटेंगे मीडिया के दिग्गज, कैमरा फेसिंग और बॉडी लैंग्वेज की होगी ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *