जामताड़ा में अवैध वसूली के आरोप को लेकर शहरवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamtara: नगर क्षेत्र में कथित अवैध वसूली और सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती में अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को शहरवासियों ने...

Jamtara: नगर क्षेत्र में कथित अवैध वसूली और सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती में अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को शहरवासियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई.

बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती पर उठाए सवाल

शहरवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति तरुण कुमार गुप्ता एवं उनके करीबी लोगों द्वारा जामताड़ा बस स्टैंड, टेंपो-ट्रैकर स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती नियमों के विपरीत कराई गई है. उन्होंने इस प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

हटियाओं और बाजारों में अवैध वसूली का आरोप

ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न हटियाओं, बकरा-बकरी बाजार, पुराना हटिया, बस स्टैंड क्षेत्र तथा गांधी मैदान के आसपास लगने वाले बाजारों और दुकानों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है. इससे छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और वाहन चालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ALSO RAED : हजारीबाग: DC ने लोकनायक जयप्रकाश केंद्रीय कारा और निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

शहरवासियों ने उपायुक्त से अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नगर क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि आम लोगों और छोटे व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप करना चाहिए.

बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी

ज्ञापन सौंपने के दौरान गौर बाउरी, चांद मोहन दत्ता, पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे. लोगों ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है.

ALSO RAED : झारखंड में बदलते सियासी फिजा की तरह बादलों की भी लुकाछिपी: चढ़ेगा पारा, वज्रपात और आंधी का अलर्ट 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *