कोडरमा में NEET की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परीक्षा रद्द होने के बाद थी तनाव में

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में 16 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ऋचा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने...

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में 16 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ऋचा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी. परिजनों के अनुसार, ऋचा ने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी और परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी. लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद वह तनाव में रहने लगी थी. परिवार लगातार उसे समझाने और सामान्य करने की कोशिश कर रहा था.

मौके पर पहुंची पुलिस 

रविवार रात ऋचा अपने कमरे में ऑनलाइन टेस्ट दे रही थी. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: आदिवासी बस्तियों को मिली सड़क विकास की सौगात, मंत्री इरफान अंसारी ने रखी आधारशिला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *