साइक्लोनिक सिस्टम का असर, झारखंड में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम...

Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम के उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है. सोमवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा.

साइक्लोनिक सिस्टम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय दूसरे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं का असर बना हुआ है.

2 जून का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

Read Also: एडीजी ने बेहतर कार्य के लिए पिठौरिया थानेदार को किया सम्मानित

3 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं और मेघ गर्जन का असर जारी रह सकता है. वहीं 4 और 5 जून को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *