पलामू के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिलाने के लिए गैप एनालिसिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Palamu: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से एक दिवसीय गैप एनालिसिस...

Palamu: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से एक दिवसीय गैप एनालिसिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह तैयार करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए मौजूदा कमियों को तैयार करना था. शिविर में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, गुणवत्ता नोडल पदाधिकारियों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को NQAS के आठ प्रमुख क्षेत्रों, चेकलिस्ट आधारित गैप एनालिसिस की व्यावहारिक प्रक्रिया, स्कोरिंग पद्धति तथा आवश्यक साक्ष्यों के संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: रांची में मौसम हुआ सुहाना, डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म; अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और बारिश के आसार

सिविल सर्जन ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए गैप एनालिसिस का कार्य पूरा करने की एक निश्चित समय सीमा भी तय की गई. निर्धारित तिथि तक सभी केंद्रों को अपनी रिपोर्ट जिला गुणवत्ता इकाई को सौंपनी होगी, जिसके आधार पर आगे की सुधारात्मक कार्य योजना तैयार की जाएगी. इसके बाद ही NQAS प्रमाणीकरण के लिए राज्य स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि जिले के अधिक से अधिक केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिल सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, सत्ता संरक्षण में संगठित आर्थिक अपराध का लगाया आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *