बोकारो में 7 और 8 जून को दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Bokaro: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की शान बढ़ाने वाली कुश्ती का रोमांच अब बोकारो में देखने को मिलेगा. खेल प्रतिभाओं को निखारने...

wrestling competition
कुश्ती संघ के सदस्य

Bokaro: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की शान बढ़ाने वाली कुश्ती का रोमांच अब बोकारो में देखने को मिलेगा. खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से सेक्टर-2ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में 7 और 8 जून को दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 200 पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे.

अनुभवी पहलवानों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ और झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा, जहां ग्रीको-रोमन और फ्री स्टाइल दोनों वर्गों के मुकाबले दर्शकों को रोमांचित करेंगे. कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है. यहां न सिर्फ नए खिलाड़ियों को पहचान मिलेगी, बल्कि अनुभवी पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा, जिससे दर्शक पूरे जोश के साथ मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे. साथ ही जिला प्रशासन और बोकारो इस्पात प्रबंधन से भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई गई. इस मौके पर राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बोकारो: बहादुरपुर में आधुनिक सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *