चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक, बीएलए-2 को दिए गए दिशा-निर्देश

Chakradharpur: सोनुआ गेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक...

BJP meeting
भाजपा की बैठक

Chakradharpur: सोनुआ गेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा, कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना तथा अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करना है. उन्होंने कहा कि यह कार्य सभी बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

आगामी कार्ययोजना पर की गई चर्चा

बैठक में छूटे हुए बूथों पर बीएलए-2 की नामावली को भी पूर्ण कर लिया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई. इस अवसर पर अमरेश प्रधान, किशोर डागा, तीरथ जामुदा, रामकृपाल प्रधान, बहनु तिर्की, उमेश रवानी, रामसिंह बाहंदा, निशांत महतो, अमित प्रधान, अभिषेक महापात्र, श्याम सांडील, गणेश बंदिया, श्रवण प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो में 7 और 8 जून को दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *