चाईबासा:टीएमएच का छोटा गेट बंद, मरीजों को रोज उठानी पड़ रही अतिरिक्त परेशानी

Chaibasa:नोवामुंडी मुख्य मार्ग स्थित टाटा स्टील के नवनिर्मित टीएमएच अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने फुट प्लाजा के पास मरीजों की सुविधा...

Chaibasa:नोवामुंडी मुख्य मार्ग स्थित टाटा स्टील के नवनिर्मित टीएमएच अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने फुट प्लाजा के पास मरीजों की सुविधा के लिए बनाया गया छोटा प्रवेश-निकास गेट कई दिनों से खराब होने के कारण बंद पड़ा है. गेट बंद रहने से अस्पताल आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों को रोज अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें अस्पताल परिसर में आने-जाने के लिए दूसरे गेट का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.

सैकड़ों लोगों को दिक्कत

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह गेट मरीजों के लिए बेहद सुविधाजनक था. इसके बंद रहने से सैकड़ों लोगों को दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से गेट की शीघ्र मरम्मत कर उसे पुनः चालू करने की मांग की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके.

AlsoRead:चाईबासा: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सेल प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *