बोकारो: ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़ने की पहल, पूर्व छात्र बंटा रहे हाथ

Bokaro: कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पोषक क्षेत्र के विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़े...

Bokaro: कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पोषक क्षेत्र के विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़े रखने की विशेष पहल की गई है. विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ. अवनीश कुमार झा ने विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्ववर्ती टॉपर छात्र-छात्राओं को एकत्र कर उन्हें शिक्षण गतिविधि से जोड़ने की पहल की है. धधकिया एवं गर्री गांव में विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश अवधि में शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा गया है. इस कार्य में विशेष रूप से पूर्ववर्ती टॉपर छात्र प्रमोद कपरदार, रिया कुमारी, नीतू कुमारी, गौतम कुमार, संध्या कुमारी समेत अन्य वरीय छात्र-छात्राएं मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में ये पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान एवं समर्पण के बल पर अपने पड़ोस के बच्चों को अवकाश की अवधि में अपना बहुमूल्य समय देकर उन्हें पढ़ाई से जुड़े रहने में मदद कर रहे हैं. इसी क्रम में विद्यालय के अंग्रेजी भाषा के वरीय शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने उक्त दो गांवों का भ्रमण कर विद्यार्थियों के अध्ययन व्यवस्था को देखा और इसकी सराहना की.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने चलाया “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” महाअभियान

अवकाश काल में शिक्षा देने की पहल की सराहना

इस दौरान गर्री स्थित देवदत्त कुमार प्रजापति के आवास पहुंच कर उनकी पुत्री नीतू कुमारी द्वारा आस-पड़ोस के बच्चों को अवकाश काल‌ में शिक्षा प्रदान करने की सराहना करते हुए उन्होंने उपस्थित पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद नोडल शिक्षक धधकिया महिला समिति भवन पहुंचे. उन्होंने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम दो-दो‌ घंटे सुबह शाम नियमित अध्ययन करने का संकल्प दिलाया. मौके पर नोडल शिक्षक ने पेन, पुस्तक, उत्तर पुस्तिका आदि भेंट कर हौसला अफजाई की.

यह भी पढ़ें: बोकारो:आदिवासी जमीन की हो रही लूट पर संज्ञान लेगी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *