चाईबासा: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सेल प्रबंधन को सौंपा गया ज्ञापन

Chaibasa: चिड़िया पंचायत के बिनुवा गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सेल चिड़िया...

SAIL
मौके पर मौजूद ग्रामीण व युवा

Chaibasa: चिड़िया पंचायत के बिनुवा गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सेल चिड़िया माइंस प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है. यह निर्णय ग्राम मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में लिया गया. ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि वर्षों से हो रहे सेल चिड़िया माइंस में लौह अयस्क खनन कार्य के कारण क्षेत्र की नदियां-नाले प्रदूषित हो रहे हैं तथा धूल और मिट्टी कटाव से कृषि भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है. इससे खेती और फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर युवा

ग्रामीणों का कहना है कि खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय युवा रोजगार के अभाव में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने सेल चिड़िया माइंस प्रबंधन से स्थानीय युवाओं को चतुर्थवर्गीय एवं अन्य उपयुक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त करने की मांग की है. ज्ञापन की प्रतिलिपि मनोहरपुर विधायक, सिंहभूम सांसद तथा पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: भाजपा ने चलाया “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” महाअभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *