Giridih : हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में हुए चर्चित हत्या कांड को लेकर जनाक्रोश दोनों तेज हो गया है. विधायक मंजू कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है और मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तारी से बाहर हैं. ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक ने मौके से ही हीरोडीह थाना प्रभारी को फोन कर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. लेकिन बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया और विधायक और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधि के साथ भी असम्मानजनक व्यवहार किया.

आरोपी बचने नहीं चाहिये
विधायक मंजू कुमारी ने साफ कहा कि हत्या कांड के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बचने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मुख्य आरोपी समेत सभी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब एक विधायक की बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है तो आम जनता की शिकायतों पर कितना ध्यान दिया जाता होगा. जानकारी हो कि मामले में केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. मुख्य आरोपी सहित अन्य नामजद अपराधियों अब तक फरार है.
ALSO READ : 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राजू राय फरार
