दिशा की बैठक शुरू, सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा

Lohardaga: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुरू हुई. बैठक की...

Lohardaga: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुरू हुई. बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत कर रहे हैं. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित विकास योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति, समस्याओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा की जा रही है.

लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद हैं. दिशा की बैठक को जिले के विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाती है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं.

संसाद ने योजनाओ की जानकारी 

इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे. साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया.

ALSO READ : हजारीबाग के मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, युवक-युवती की मौके पर मौत

जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझाव 

जानकारी के अनुसार बैठक में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण, बिजली, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव भी दिए जा रहे हैं, ताकि विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके.

जनहित मुद्दों और समस्याओं पर 

विधायक रामेश्वर उरांव ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाया. उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई. वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

कई विकास योजनाओ को मिलेगी नई दिशा 

बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा विकास कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की भी मौजूदगी रही. दिशा की बैठक को लेकर प्रशासनिक महकमे में विशेष सक्रियता देखी जा रही है. बैठक से जिले की कई विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

ALSO READ : बैंकों और ATM की सुरक्षा पर पुलिस की सख्ती, SDPO ने जारी किए अहम निर्देश, बरही थाना में बैंकरों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *