समाहरणालय में अधिवक्ता से बदसलूकी मामले में केस दर्ज

Ranchi: राजधानी के समाहरणालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी लेने पहुंची एक महिला अधिवक्ता के साथ कथित रूप से अभद्र...

File Photo
File Photo

Ranchi: राजधानी के समाहरणालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी लेने पहुंची एक महिला अधिवक्ता के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने आए उनके साथी अधिवक्ता के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उनके हाथ की उंगली टूट गई. मामले में महिला अधिवक्ता ने कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी लेने पहुंची थीं अधिवक्ता

पीड़िता महिला अधिवक्ता मोनालिसा सोरेंग (व्यवहार न्यायालय, रांची) के अनुसार, एक जून को समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित कक्ष संख्या 211 में जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य की प्रगति जानने गई थीं. आरोप है कि वहां मौजूद कर्मी महेंद्र कुमार दास ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की.

दोबारा पहुंचने पर कथित हमला

अगले दिन दो जून को जब महिला अधिवक्ता अपने साथी अधिवक्ता राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं, तो आरोप है कि महेंद्र कुमार दास समेत अन्य कर्मियों सुषमा और किरण ने मिलकर उन पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला अधिवक्ता को धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनकी गरिमा प्रभावित होने का आरोप है.

Also Read: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को करें अपग्रेड, पलायन रोकने के लिए बनाएं बेहतर कार्य योजनाः CM

साथी अधिवक्ता की उंगली में फ्रैक्चर

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता राजेश कुमार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके बाएं हाथ की उंगली में गंभीर फ्रैक्चर हो गया. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

वीडियो वायरल करने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे पीड़िता की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *