राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने कहा- ‘जीत हमारी तय, पक्ष हो या विपक्ष, सबसे मांगेंगे वोट’

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ कर दिया है कि...

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ कर दिया है कि वह न सिर्फ राज्यसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी, बल्कि सीट पर जीत भी दर्ज करेगी. शुक्रवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें चुनावी बिसात बिछाने के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दो दिवसीय झारखंड दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड का राज्यसभा संग्राम: लोकल-वोकल की जंग के बीच पेचीदा वोटिंग का वो गणित जिसने दिल्ली तक बढ़ाई धड़कनें

शनिवार सुबह तक प्रत्याशी का ऐलान

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति पर गंभीर मंथन हुआ. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राज्यसभा चुनाव प्रभारी गोपाल नारायण सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक के बाद मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय ले लिया है. केंद्रीय नेतृत्व को नाम तय करना है, जिसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार की देर रात या शनिवार सुबह तक कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: मिशन झारखंड: 6 जून को रांची पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार, मैराथन बैठकों से फूंकेंगे चुनावी जान

पक्ष हो या विपक्ष, सबसे मांगेंगे वोट

नवीन जायसवाल ने सियासी गणित और लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए विपक्ष को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जब कोई उम्मीदवार मैदान में उतरता है, तो उसके पास पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों से वोट मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार होता है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उम्मीदवार के पास (सदन के) 81 विधायक हैं. प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही एनडीए के सभी विधायक एकजुट होकर एक साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे. पार्टी को पूरा भरोसा है कि भाजपा प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजय हासिल करेगा. इसके साथ ही, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6 जून से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे की व्यवस्थाओं पर भी वरिष्ठ नेताओं द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस उच्च स्तरीय बैठक में सीपी सिंह, नीरा यादव, राज सिन्हा और शशि भूषण मेहता समेत दो दर्जन से अधिक पार्टी विधायक उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *