Ranchi : राज्यसभा की 2 सीटों के चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्मा गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. दोनों नेता आज दोपहर 12ः20 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रांची पहुंचेंगे.

बता दें कि शुक्रवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JMM विधायक दल की बैठक हुई. बैठक के बाद कई मंत्रियों और विधायकों ने कहा कि JMM दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है. इस बीच कांग्रेस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी पहले ही प्रणव झा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
स्टेट गेस्ट हाउस में प्रदेश प्रभारी के. राजू समेत वरिष्ठ नेताओं से बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की संभावना राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ALSO READ : CM ने लिया संज्ञान, हजारीबाग के कटकमदाग अंचल के दाखिल खारिज मामले की होगी जांच
