Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: 500 किलो जावा महुआ किया गया नष्ट, मौके से सखुआ लकड़ी जब्त

Koderma: SP कुमार शिवाशिष के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत...

Koderma: SP कुमार शिवाशिष के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरिया में थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और शराब बनाने वाली भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही अवैध शराब भट्टी के समीप भारी मात्रा में सखुआ की लकड़ी मिली जिसे जब्त कर लिया गया. लकड़ी का उपयोग शराब बनाने में किया जाता था. हालांकि पुलिस की भनक लगते हीं शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ रामः कोई कह रहा है हेमंत का मास्टर स्ट्रोक, तो कोई कह रहा है सुपर प्लान, लेकिन यह सिर्फ हम पत्रकारों की आंकलन की गलती है…

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *