रांची के डेली मार्ट से एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त, 10 हजार रुपये का जुर्माना

Ranchi: राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है....

Ranchi: राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है. निगम की खाद्य निरीक्षक टीम ने हरमू बाइपास रोड स्थित एक डेली मार्ट में औचक जांच अभियान चलाया, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बिक्री के लिए रखी हुई पाई गई. निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर ही एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को जब्त कर लिया. खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. नगर निगम कअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो नाबालिग समेत सात गिरफ्तार

जांच अभियान रहेगा जारी

कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि भविष्य में सभी खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए. अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी दोबारा मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रांची नगर निगम ने कहा है कि शहरभर के खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिवारवाद से अलग कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की एक और बड़ी पहल, साथ ही अनुसूचित जाति समाज में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *