Jamtara : नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुंडहित प्रखंड में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR पर चर्चा की गयी. इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज जरूरी
बैठक को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया.
कार्यकर्ता अभियान को सफल बनायें
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे.
बैठक में संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
