नाला में सड़क निर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर दिया जोर

Jamtara: जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़दही से पुंनसिया तक निर्माणाधीन सुदृढ़ीकरण पथ का निरीक्षण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक...

Jamtara: जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़दही से पुंनसिया तक निर्माणाधीन सुदृढ़ीकरण पथ का निरीक्षण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रबीन्द्रनाथ महतो ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Also Readराज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही.

ग्रामीणों से संवाद और समस्याओं पर चर्चा

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों से उन्हें अवगत कराया. विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *