बोकारो पुलिस की कामयाबी : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 46 चोरी व गुम हुए मोबाइल, असली मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Bokaro : स्मार्टफोन आज के दौर में सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि इंसान की आधी जिंदगी बन चुका है. ऐसे...

Bokaro : स्मार्टफोन आज के दौर में सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि इंसान की आधी जिंदगी बन चुका है. ऐसे में जब मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं. लेकिन बोकारो के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. लगातार मिल रही मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 46 एंड्रॉयड और स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

CEIR पोर्टल बना मददगार, पुलिस ने ऐसे ट्रेस किए फोन

बोकारो पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में केंद्र सरकार के CEIR ( Central Equipment Identity Register ) पोर्टल ने बेहद अहम भूमिका निभाई. आम जनता द्वारा पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर, पुलिस की विशेष टीम ने गुम हुए मोबाइलों के IMEI नंबर को सर्विलांस पर रखा था. जैसे ही इन फोनों में कोई दूसरा सिम कार्ड डाला गया या इन्हें ऑन किया गया. पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर इन्हें जब्त कर लिया.

किस थाने से कितने मोबाइल हुए बरामद

  • हरला थाना : 20
  • बीएस सिटी  : 10
  • सेक्टर-04 थाना : 08
  • सेक्टर-06 थाना : 05
  • सेक्टर-12 थाना : 03
  • कुल बरामदगी : 46

असली मालिकों को सौंपे जा रहे हैं मोबाइल

बोकारो पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस कार्यालय से जब पीड़ितों को उनका खोया हुआ फोन वापस मिलने की सूचना मिली, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी. कई लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है.

 

ALSO READ : मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामला : रात भर चली छापेमारी में नाबालिग सहित नौ गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *