गोविंदपुर ‘सी’ पंचायत सचिवालय मोड़ पर लगी हाई मास्ट लाइट, लोगों में हर्ष

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ‘सी’ पंचायत सचिवालय मोड़ पर रविवार को झारखंड सरकार (जरेड़ा) द्वारा हाई मास्ट लाइट...

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर ‘सी’ पंचायत सचिवालय मोड़ पर रविवार को झारखंड सरकार (जरेड़ा) द्वारा हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई. लाइट लगने के बाद पूरा चौक-चौराहा दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी.

मुखिया की अनुशंसा पर हुआ कार्य

यह कार्य स्थानीय मुखिया विकास सिंह द्वारा दी गई अनुशंसा के आधार पर जनहित में कराया गया है. रविवार को लाइट चालू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. मुखिया विकास सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवालय मोड़ पर रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. उन्हें उम्मीद है कि हाई मास्ट लाइट लगने से अब लोगों को सुविधा मिलेगी और सुरक्षा का माहौल भी बेहतर होगा.

विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

मुखिया ने कहा कि पंचायत के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

ALSO READ: चाईबासा: 15 दिवसीय शतरंज समर कैंप का समापन, इंटरनेशनल फीडे रेटिंग प्रतियोगिता का पोस्टर जारी

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस अवसर पर हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन के दौरान कई स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. लोगों ने इस पहल के लिए मुखिया विकास सिंह और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *