[rank_math_breadcrumb]

गुमला की लापता बच्ची केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट से मिला समय

Gumla: साल 2018 से लापता गुमला की 6 साल की बच्ची को लेकर दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश...

high court jharkahnd
झारखंड हाई कोर्ट

Gumla: साल 2018 से लापता गुमला की 6 साल की बच्ची को लेकर दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान गुमला के एसपी और एसडीपीओ सशरीर अदालत में उपस्थित रहे. इस दौरान अदालत ने मामले की जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी.

आरोपी महिला के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मामले में आरोपी महिला के नार्को टेस्ट के लिए आवेदन दिया गया है. इसके लिए सक्षम अदालत से अनुमति मांगी जा रही है. इस संबंध में बुधवार को सुनवाई प्रस्तावित है.

Also Read: अपनी पहचान व अस्मिता के लिए झारखंड आंदोलनकारी बुधवार को करेंगे CM आवास का घेराव, 600 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए

जल्द जांच पूरी करने का निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने जांच एजेंसियों को अनुसंधान जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. अदालत ने मामले की प्रगति पर गंभीरता जताते हुए जांच को गति देने को कहा है.

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में गुमला से 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला अब भी अनसुलझा है और इसकी सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *