Gumla: साल 2018 से लापता गुमला की 6 साल की बच्ची को लेकर दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान गुमला के एसपी और एसडीपीओ सशरीर अदालत में उपस्थित रहे. इस दौरान अदालत ने मामले की जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी.

आरोपी महिला के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि मामले में आरोपी महिला के नार्को टेस्ट के लिए आवेदन दिया गया है. इसके लिए सक्षम अदालत से अनुमति मांगी जा रही है. इस संबंध में बुधवार को सुनवाई प्रस्तावित है.
जल्द जांच पूरी करने का निर्देश
मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने जांच एजेंसियों को अनुसंधान जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. अदालत ने मामले की प्रगति पर गंभीरता जताते हुए जांच को गति देने को कहा है.
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में गुमला से 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला अब भी अनसुलझा है और इसकी सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में जारी है.
