भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए फिर चाहिए उलगुलान : आजसू

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि, झारखंडी हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का किया आह्वान Ranchi: भगवान बिरसा...

  • भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि, झारखंडी हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का किया आह्वान

Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को आजसू पार्टी ने रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर महान जननायक को नमन किया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने झारखंडी जनता के हक, सम्मान, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक बार फिर “उलगुलान” की जरूरत बताई. आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया. नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष की अमर गाथा है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देती है.

यह भी पढ़ें: लोन पास कराने के नाम पर घूसखोरी: सीबीआई ने एसबीआई एजेंट और बैंक मैनेजर के खिलाफ दर्ज किया मामला

भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी. उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और जनअधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं. वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड तभी बनेगा जब सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और मूलवासी-आदिवासी हितों की रक्षा के लिए समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी बिरसा के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार संघर्षरत है.

यह भी पढ़ें: BREAKING- झारखंड: सीएम की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में बदलाव,नया शेड्यूल जारी, जाने कब होगी किस विभाग की समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *