Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली आगामी विभागीय समीक्षा बैठकों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में मंगलवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर नई तिथियों और समय की घोषणा की गई है. सरकार के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार, ये सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में आयोजित की जाएंगी। विभागवार समीक्षा के लिए जुलाई 2026 का नया शेड्यूल तय किया गया है, ताकि विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जा सके. नए कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विभागों के विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.
विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में बदलाव, नया शेड्यूल जारी:
– 06 जुलाई : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग.

– 08 जुलाई: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग.
– 09 जुलाई : ऊर्जा विभाग.
– 13 जुलाई: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग.
– 14 जुलाई: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग.
– 17 जुलाई: सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग सूचना, प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग.
– 20 जुलाई: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग.
– 23 जुलाई: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग.
