Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता रैली, नशा मुक्त सिमडेगा बनाने की पहल

Simdega: में युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा...

Simdega: में युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों और अन्य लोगों ने भाग लिया तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.

नशे के दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी 

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान समय में मादक पदार्थों के नए-नए रूप तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.अभियान के तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता रैली, संगोष्ठी, शपथ ग्रहण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा जनसंपर्क गतिविधियां शामिल हैं. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है और नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि नशे के खिलाफ जनभागीदारी और जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है. अभियान के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि स्वस्थ्य, सुरक्षित और नशा मुक्त सिमडेगा का निर्माण किया जा सके.

AlsoRead:पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *