[rank_math_breadcrumb]

पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Palamu : हुसैनाबाद थाना में पेट्रोल पंप एवं टैंकर में पार्टनर बनाने के नाम पर 1 करोड़ 32 लाख की कथित ठगी...

Palamu : हुसैनाबाद थाना में पेट्रोल पंप एवं टैंकर में पार्टनर बनाने के नाम पर 1 करोड़ 32 लाख की कथित ठगी का मामला दर्ज किया गया है. दंगवार निवासी सतीश कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में सतीश कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि मां फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप से जुड़े सरोज कुमार सिंह एवं उनके भाई मनोज कुमार सिंह ने उन्हें पेट्रोल पंप व्यवसाय में साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया था. आरोप है कि दोनों भाइयों ने पेट्रोल पंप खरीदने और व्यवसाय विस्तार के नाम पर विभिन्न किस्तों में पहले 70 लाख लिए. इसके बाद बैंक संबंधी परेशानी का हवाला देकर पेट्रोल पंप और टैंकर पूरी तरह उनके नाम करने का भरोसा दिलाते हुए 62 लाख और ले लिए.

जान से मारने की धमकी दी गयी

आवेदनकर्ता के अनुसार, कुल 1 करोड़ 32 लाख लेने के बाद आरोपितों ने उन्हें पार्टनर मानने से इनकार कर दिया और रुपये लौटाने से भी मुकर गए. आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली गलौज की गई. साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है.

 

ALSO READ : रांची :अपनी पहचान व अस्मिता के लिए झारखंड आंदोलकारी पहुंचे मोरहाबादी मैदान, CM आवास का करेंगे घेराव, पुलिस मुस्तैद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *