राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी के नामांकन पर सस्पेंस, कांग्रेस के नेता व मंत्री कर रहे विधानसभा में विरोध प्रदर्शन

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ...

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस नेताओं की मांग है कि निर्दलीय (और बीजेपी के समर्थित) दिग्गज उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन तुरंत रद्द किया जाए. यह सियासी घमासान उस समय और तेज़ हो गया जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परिमल नाथवानी के दस्तावेजों में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई.

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा और धरना

इस तकनीकी विवाद के सामने आते ही कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस के कई कद्दावर मंत्री, विधायक और नेता धरने पर बैठ गए. कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जब तक नाम की विसंगति का पूरी तरह निपटारा नहीं हो जाता या नामांकन रद्द नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा.

नाम के फेरबदल में फंसा पेंच, रिटर्निंग ऑफिसर ने जताई आपत्ति

दस्तावेजों की स्क्रूटनी के दौरान यह बात सामने आई कि परिमल नाथवानी द्वारा जमा किए गए विभिन्न कागजातों में उनके नाम को लेकर बड़ी विसंगति है. कुछ सरकारी और चुनावी दस्तावेजों में उनका नाम परिमल नाथवानी दर्ज है. वहीं, कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में उनका नाम उलटकर नाथवानी परिमल लिखा हुआ है. इस तकनीकी खामी और नाम के फेरबदल को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. नतीजतन, उनके नामांकन को फिलहाल के लिए होल्ड पर रख दिया गया है.

आगे क्या होगा

रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, अब इस तकनीकी त्रुटि पर परिमल नाथवानी या उनके प्रतिनिधियों द्वारा आधिकारिक सफाई या सही दस्तावेज पेश करने के बाद ही उनके नामांकन की वैधता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

 

ALSO READ : FCI से JSFC के गोदाम तक चावल पहुंचाने में बड़ी लापरवाही, ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगाने पर ठेकेदार को शो कॉज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *