गुमला: रेडवा के पास सड़क हादसा, टेंपो पलटने से 12 लोग घायल

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र के रेडवा के समीप बुधवार शाम करीब 4 बजे मेहमानी से लौट रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क...

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र के रेडवा के समीप बुधवार शाम करीब 4 बजे मेहमानी से लौट रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में टेंपो पर सवार 12 लोग घायल हो गए, जिनमें बिरकेरा हाड़हाटोली निवासी महादेव उरांव (26) गंभीर रूप से घायल हैं.

मेहमानी से लौटने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार वीरखेड़ा गांव के एक परिवार के लोग टेंपो से नागफनी पाकरटोली मेहमानी करने गए थे. लौटने के दौरान शाम करीब 4 बजे रेडवा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: गुमला: जल, जंगल और जमीन बचाने का आह्वान. वन्य प्राणी आश्रयणी के विरोध में ग्रामीणों की हुंकार

एक घायल की हालत गंभीर

महादेव उरांव को पहले रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. अन्य 11 घायलों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

पुलिस जुटा रही जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *