शराब के नशे में टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Giridih: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडाटांड पंचायत के परियाना गांव में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...

Giridih: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडाटांड पंचायत के परियाना गांव में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक युवक 33 हजार केवी के चालू विद्युत टावर पर चढ़ गया. करीब 70 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर युवक अजीबोगरीब हरकतें करने लगा और बार-बार शराब की मांग करने लगा.  इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. जानकारी के मुताबिक, परियाना गांव निवासी 40 वर्षीय पंकज मिश्रा नशे की हालत में गांव के समीप स्थित उच्च क्षमता वाले बिजली टावर पर चढ़ गया.  देखते ही देखते वह टावर की ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल बन गया. टावर में उच्च वोल्टेज विद्युत प्रवाहित होने के कारण किसी भी क्षण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया. इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार युवक से बातचीत करते रहे और उसे समझाने का प्रयास करते रहे. हालांकि नशे में होने के कारण युवक पुलिस और ग्रामीणों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहा था तथा बीच-बीच में शराब लाने की मांग कर रहा था.

करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया 

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता और धैर्य का परिचय दिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार स्वयं मौके पर डटे रहे और युवक को किसी भी तरह से उकसाने से बचते हुए शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए प्रेरित करते रहे. पुलिस की समझदारी और लगातार की गई काउंसिलिंग का असर हुआ और अंततः युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया.

ALSO READ : विनय महतो हत्याकांड-CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट पर हुई सुनवाई 

पुलिस ने अपने संरक्षण रख कर स्थिति की जांच की

जैसे ही पंकज मिश्रा सुरक्षित नीचे उतरा, पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.  इसके बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर उसकी स्थिति की जांच की. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक का संतुलन बिगड़ जाता या वह बिजली की चपेट में आ जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

एक संभावित बड़ा हादसा टल गया

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी की निगाहें टावर पर चढ़े युवक पर टिकी रहीं। देर रात तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे गांव को चिंता में डाल दिया था। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने पचम्बा पुलिस की तत्परता, धैर्य और सूझबूझ की सराहना की. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने जिस संयम और समझदारी से स्थिति को संभाला, उससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे पुलिस की सफल मानवीय पहल के रूप में देख रहे हैं.

ALSO READ : पलामू में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *