palamu : हमारे समाज के कम उम्र के युवा पीढ़ी लगातार रिल्स बनाने और खुद को समाज मे भय बनाने के लिए हथियार के साथ दिख रहे है जो कानूनी अपराध है. इसके लिए छतरपुर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाएगी उसके साथ साथ युवाओं के भीतर गंदे विचार को खत्म करने का प्रयास करेगी छतरपुर पुलिस. उक्त बाते छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार ने कही.

गलत राह छोड़ें, देश निर्माण में दें योगदान: डीएसपी प्रशांत कुमार
डीएसपी प्रशांत कुमार ने सभी उन कम उम्र के युवाओं से अपील किए की ये गलत रास्ता छोड़ कर नए समाज के कल्याण और देश के बढ़ते जिम्मेवारी मे अपना कदम रख कर एक नए युग की शुरुआत करे, जिससे युवाओं के परिवार,समाज और देश मे नाम रौशन होगा. डीएसपी प्रशांत कुमार ने उन युवाओं के अभिभावक से भी अपील किए की अपने बच्चे को अच्छा ब्यवहार सिखाएं जिससे वह आजीवन गलत रास्ता को ना अपनाएं।यदि अभिभावकों के मनोबल के कारण युवा गलत करता है तो कानूनी करवाई मे युवाओं के साथ साथ उनके अभिभावक पर करवाई सुनिश्चित होगी. डीएसपी प्रशांत कुमार ने उन तमाम युवाओं को संदेश दिए यदि उनके शिक्षा दीक्षा मे कोई समस्या आती है तो उसमे स्थानीय प्रशासन उन्हे मदद करेगी ताकि उनके भविष्य और उत्तम हो.

Also Read : ढाई लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई


