Click Here
Click Here

बाबा बैद्यनाथ धाम में संजय सेठ ने की पूजा, विकसित भारत के संकल्प की सफलता की मांगी कामना

Deoghar: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को अपने परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान...

Deoghar: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को अपने परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की.

पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं

मंदिर में दर्शन के बाद संजय सेठ ने कहा कि भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घायु रहें, ताकि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति करता रहे. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं. बुनियादी ढांचे, तकनीक, अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है. उनके अनुसार, सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है.

add1

“विकसित भारत” का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सपना है

संजय सेठ ने कहा कि “विकसित भारत” का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सपना है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी लोगों की भागीदारी और सहयोग आवश्यक है. उन्होंने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल किया जा सकता है.

AlsoRead:खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने जमीन विवाद गहराया, DC से की गयी शिकायत – कोर्ट में मामला लंबित फिर भी निर्माण कार्य जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *