Click Here
Click Here
Click Here

विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को जिले के 6 स्थानों पर आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Chaibasa : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों...

Chaibasa : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के छह स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में योगदान दे सकेंगे. ये शिविर रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर, 147 CRPF बटालियन पुलिस लाइन चाईबासा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा, उर्दू लाइब्रेरी बड़ी बाजार चाईबासा, मूंदड़ा अस्पताल चाईबासा तथा एमटीसी सदर अस्पताल चाईबासा में आयोजित होंगे.

पश्चिमी सिंहभूम में रक्तदान महादान अभियान

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि “रक्तदान महादान” केवल नारा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है. रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता, इसलिए किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए मानव रक्तदान ही एकमात्र सहारा है. रक्त की उपलब्धता से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं, शल्य चिकित्सा के मरीजों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिलती है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रांतियों और संकोच को छोड़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें. एक यूनिट रक्त कई जीवन बचा सकता है और समाज में सेवा एवं परोपकार की भावना को मजबूत करता है. अंत में प्रशासन ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम को “रक्तयुक्त जिला” बनाने के संकल्प में सभी नागरिक सहभागी बनें और 14 जून को रक्तदान कर मानवता की सेवा करें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, भारी मात्रा में बीड़ी पत्ता जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *