Click Here
Click Here

कोनार नदी और गैंटीको नाला के अस्तित्व को बचाने के लिए कथारा जीएम से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल

Bokaro: दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के...

Bokaro: दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एबीके सिंह से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जीवनदायिनी कोनार नदी और गैंटीको नाला के अस्तित्व को बचाने की पुरजोर मांग की. आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने महाप्रबंधक के समक्ष गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय में पूर्व में भी लिखित रूप से पत्र दिया गया था, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोविंदपुर फेज टू परियोजना द्वारा अब तक इस पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है. श्रवण सिंह ने महाप्रबंधक से मांग की कि कोनार नदी को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और गैंटीको नाला की अविरलता को नष्ट किए जाने के प्रयासों पर अविलंब रोक लगाई जाए, ताकि स्थानीय पर्यावरण और जलस्रोतों को सुरक्षित रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों से लंबित मुआवजे पर भड़के विधायक जयराम महतो, आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

महाप्रबंधक ने कार्रवाई का दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए महाप्रबंधक ने पूरे मामले की जांच कराकर इस पर यथोचित और त्वरित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया. महाप्रबंधक के इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन जल्द ही धरातल पर कड़े कदम उठाएगा. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विश्वनाथ यादव, शैलेश सिंह, रामेश्वर यादव और विक्की साव समेत कई लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *