नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

Pakur : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

Pakur : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना कांड संख्या 22/ 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों महिलाओं ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भागने में मुख्य आरोपी की मदद की थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
जांच के दौरान मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता या सहयोग सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

ALSO READ : झारखंड : जियोलॉजी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भूतत्व विभाग देगा स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *