Click Here
Click Here

BREAKING-शालीमार बाजार से दो लापता करन अर्जुन की सूचना देने वाले को मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो जुड़वां भाइयों के लापता बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है और...

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से दो जुड़वां भाइयों के लापता बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है और उनके संबंध में सुराग देने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है. दरअसल धुर्वा थाना अंतर्गत शालीमार बाजार के रहने वाले विकास शर्मा के दो 12 वर्षीय जुड़वां बेटे, करण शर्मा और अर्जुन शर्मा बीते 1 जून से लापता हैं. इस संबंध में धुर्वा थाने में कांड संख्या 118/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

हटिया स्टेशन के बाहर आखिरी बार आए थे नजर

आखिरी बार इन बच्चों को 3 जून 2026 को हटिया स्टेशन के बाहर देखा गया था. दोनों बच्चों का चेहरा गोल और रंग सांवला है. उनकी ऊंचाई लगभग 3.75 फीट है. लापता होने के वक्त उन्होंने नीले रंग की हाफ गोल गले की टी-शर्ट, नीली जींस पैंट और पैरों में फैंसी चप्पल पहनी हुई थी. रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें. रांची पुलिस ने सूचना देने वालो के लिए आधिकारिक नंबर भी जारी किए हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: झारखंड : जियोलॉजी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भूतत्व विभाग देगा स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *