Jamtara : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. कोडरमा में आयोजित इस प्रांत स्तरीय अभ्यास वर्ग में झारखंड भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए. इसी दौरान संगठन ने जामताड़ा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें डॉ. सोमेन सरकार को पुनः जामताड़ा जिला प्रमुख, चंदन रजक को देवघर-जामताड़ा विभाग का विभाग संयोजक तथा संजय मंडल को जामताड़ा जिला का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया.

Also Read : मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का पलटवार, बिट्टू पाठक ने केंद्र और पलामू सांसद को घेरा


