Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ABVP ने जामताड़ा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, संजय मंडल बने जिला संयोजक

Jamtara : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण...

Jamtara : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. कोडरमा में आयोजित इस प्रांत स्तरीय अभ्यास वर्ग में झारखंड भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए. इसी दौरान संगठन ने जामताड़ा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें डॉ. सोमेन सरकार को पुनः जामताड़ा जिला प्रमुख, चंदन रजक को देवघर-जामताड़ा विभाग का विभाग संयोजक तथा संजय मंडल को जामताड़ा जिला का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया.

छात्रों की समस्याओं के समाधान का संकल्प

प्रदेश नेतृत्व की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. नवनियुक्त जिला संयोजक संजय मंडल ने पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि जिले के सभी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना, शैक्षणिक सत्र को नियमित कराना तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा. परिषद के मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” को जिले के हर छात्र तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया. इस अवसर पर छात्र नेताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में जामताड़ा जिले में विद्यार्थी परिषद को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन गांव-गांव तक मजबूत होगा.

Also Read : मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का पलटवार, बिट्टू पाठक ने केंद्र और पलामू सांसद को घेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *