Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: डीवीसी ने सीएसआर मद से जीर्णोद्धार के बाद स्कूल बस को किया समर्पित, एचओपी ने दिखाई हरी झंडी

Bermo: बोकारो थर्मल डीवीसी प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया...

school bus
बस परिचालन पर डीवीसी के एचओपी एवं अन्य

Bermo: बोकारो थर्मल डीवीसी प्रबंधन द्वारा सीएसआर के तहत शिक्षा और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है. गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय को प्रदत्त स्कूल बस के रिनोवेशन का कार्य पूरा होने के बाद, सोमवार को इसे दोबारा स्कूली बच्चों के परिचालन के लिए सौंप दिया गया. डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया एवं सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से बस को चलाने के लिए चालक और बच्चों को समर्पित किया. इस अवसर पर विधिवत परिचालन शुरू करने से पहले स्थानीय हनुमान मंदिर में एचओपी द्वारा पूजा-अर्चना की गई, जिसे मंदिर के पुजारी ने संपन्न कराया.

बस की आंतरिक स्थिति थी काफी जर्जर

मौके पर एचओपी ने कहा कि स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने से पूर्व इस बस की आंतरिक स्थिति काफी जर्जर हो गई थी, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन और बैठने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. बच्चों की इस समस्या को बेहद गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि का सदुपयोग किया और सीएसआर मद से बस की पूरी मरम्मत कराई. अब बस के भीतर सभी नई और आरामदायक सीटें लगा दी गई हैं, जिससे बच्चों का सफर सुगम होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा, कि यह बस पूरी तरह से उनकी अपनी है, इसलिए इसकी सुरक्षा, देखभाल और हिफाजत करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है. कार्यक्रम के दौरान सीएसआर विभाग की ओर से बेहतर समन्वय और तत्परता की सराहना की गई. इस खास मौके पर मुख्य रूप से राजदेव यादव, सरदार गुरिंदर सिंह, भैरव महतो, रमेश यादव, संजय सिंह, अनिल सिंह, पप्पू सिंह, भगवान यादव सहित स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले NDA में हलचल! बैठक से 7 विधायक गायब, चंपई-सरयू भी नहीं पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *