Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, आरोपी गिरफ्तार

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के पतराटोली चट्टी में एक मामूली विवाद खूनी घटना में बदल गई. घटना में 75 वर्षीय धाना उरांव...

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के पतराटोली चट्टी में एक मामूली विवाद खूनी घटना में बदल गई. घटना में 75 वर्षीय धाना उरांव की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, धाना उरांव पेट खराब होने के कारण मंगलवार सुबह घर से बाहर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के छोटू उरांव से हुई.

सर में चोट लगने से हुई मौत 

दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हो गई. विवाद बढ़ने पर छोटू उरांव ने लकड़ी के टुकड़े से धाना उरांव के सिर पर हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से धाना उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू उरांव को हिरासत में लेकर थाना ले आई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : हजारीबागः बीजीआर इंफ्रा माइनिंग कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *