Pakur: पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा से पूर्व विधायक रहे दिनेश विलियम मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है. अब वे पार्टी की ओर से मीडिया और जनमंचों पर आधिकारिक रूप से पार्टी का पक्ष रखेंगे. दिनेश मरांडी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू और जिला महामंत्री रूपेश भगत उर्फ मिठू भगत ने उन्हें बधाई दी. पार्टी नेताओं ने इसे पाकुड़ और संथाल परगना के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. भाजपा नेताओं का कहना है कि दिनेश मरांडी के प्रदेश प्रवक्ता बनने से पाकुड़, संथाल परगना और झारखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा.
जनमुद्दों को मिलेगी मजबूत आवाज
नेताओं ने उम्मीद जताई कि वे मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई और समाधान संभव हो सकेगा.प्रदेश प्रवक्ता भाजपा का महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद होता है. इस जिम्मेदारी के तहत दिनेश विलियम मरांडी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनमुद्दों पर मीडिया के सामने आधिकारिक प्रतिक्रिया देंगे. उनकी नियुक्ति को संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है.
ALSO READ : जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: सर्किट हाउस के पास सवारी से भरा ऑटो पलटा, महिलाएं समेत पांच घायल



